अनुष्का शर्मा के बिकिनी सीन को लेकर क्या बोल गए इमरान खान? चर्चा में है बयान!

anushka sharma imran khan

इमरान खान फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं और हुआ ये है कि लगातार वो किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में आ रहे हैं। इस वक्त उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो अनुष्का शर्मा की बिकिनी सीन को लेकर बातें कर रहे हैं।

हाल ही में फिर से उनसे इस बारे में पूछा गया है। दरअसल वो विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने बिकिनी पहनकर बवाल काट दिया था। उनसे अनुष्का के कपड़ों के बारे में पूछा गया था।

क्या बोले इमरान

इमरान खान ने कहा, "हमने मटरू को एक मुद्दे पर आधारित फिल्म के रूप में देखा। मुझे प्रेस के लोगों से भरे एक कमरे में डाल दिया गया और अचानक, किसी ने मुझसे पूछा, 'क्या फिल्म में अनुष्का जी ने टू-पीस बिकनी पहनी है। इसके बारे में आप क्या कहेंगे? आप अनुष्का के टू-पीस बिकिनी पहनने के बारे में क्या सोचते हैं?' यह बेहद असहज था। मैंने सोचा, 'मैं इसमें क्या कहूं?'' इमरान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में किया है अफेयर का ऐलान

इमरान खान इस वक्त लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। हाल ही में लेखा ने एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसपर आधिकारिक मुहर लगाई थी। ये डेटिंग की पुष्टि के बाद सोशल मीडिया पर इस जोड़े का यह पहला आधिकारिक पोस्ट था।

फैंस ने इसके बाद अलग अलग प्लेटफॉर्म से उनकी तारीफ की थी। इस पोस्ट मेंदोनों एक-दूसरे को पास खड़े हैं और निहार रहे थे। फैंस ने इसके बाद अलग अलग प्लेटफॉर्म से उनकी तारीफ की है। इमरान खान ने हालांकि अपनी तरफ से किसी तरह की कोई बात नही की थी। फैंस इंतजार कर रहे हैं कब वो अपनी धमाकेदार वापसी करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anushka sharma imran khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X