विराट कोहली का मैच देखने बेटी के साथ अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा, कैमरे में कैद होगी पहली झलक!
बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। नया साल विराट और अनुष्का की जिंदगी में ढेर सारी खुशी लेकर आया है। फिलहाल विराट कोहली को लंबा समय है लेकिन विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर पहुंच गए हैं। भारत में होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
अनुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ स्टेडियम में पति विराट को सपोर्ट करने के लिए पहुंची हैं। इसी के बाद से फैंस इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि उन्हें अनुष्का और विराट की बेटी वामिका की पहली झलक देखने का मौका मिलेगा।

बता दें कि वामिका के जन्म को दो महीने पूरे होने आए हैं। ऐसे में विराट कोहली अपनी वाइफ और बेटी के साथ रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। यानी इतना तो तय है कि बचपन से ही अपने पिता विराट कोहली को वामिका क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए देखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications