Anushka Sharma Trolls Virat Kohli: विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की Unseen मजेदार तस्वीरें

विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक खास पोस्ट शेयर किया है और विराट को जन्मदिन की बधाई दी है। अनुष्का ने बर्थडे विश के साथ विराट कोहली की कुछ मजेदार तस्वीरों की सीरीज शेयर की है और मजाक करते हुए लिखा कि, "इस पोस्ट के लिए मैंने तुम्हारी बेस्ट तस्वीरें चुनी हैं।"
तस्वीरों में विराट को कई फनी एंगल और पोज में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में, क्रिकेटर अपनी बेटी वामिका के साथ भी पोज दे रहे हैं, हालांकि, अनुष्का ने अपनी बेटी के चेहरे को इमोजी से छिपा दिया है।
अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। अभिनेत्री ईशा गुप्ता, राधिका आप्टे समेत कई सेलेब्स ने भी इस अनोखे जन्मदिन की पोस्ट पर रिएक्शन दिये हैं और हंसने वाले इमोजी डाले हैं।
अभी कुछ दिनों पहले, अनुष्का शर्मा ने अपने पति के हालिया क्रिकेट प्रदर्शन के लिए एक appreciation पोस्ट शेयर की थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। कोई शक नहीं कि विराट कोहली और अनुष्का देश के एक पॉवर कपल हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
ऐसी थी पहली मुलाकात
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दोनों ने साथ में शैंपू ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग की थी। दोनों की पहली मुलाकात बहुत खास नहीं थी। विराट काफी नर्वस थे और इसी वजह से उन्होंने अनुष्का को देखते ही उनकी हाई हील्स पर जोक मार दिया था, जिससे वह चिढ़ गई थीं। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच कुछ और मुलाकातें हुईं और दोनों में प्यार हो गया। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। लेकिन साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।


Click it and Unblock the Notifications











