सत्ते पे सत्ता रीमेक में ऐसा होगा अनुष्का शर्मा का किरदार ? ऋतिक रोशन के साथ बन गई जोड़ी!
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय फिल्म सत्ते पे सत्ता रीमेक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और वो इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली है। बता दें कि इस फिल्म को फराह खान निर्देशित करने वाली हैं। इस समय अनुष्का शर्मा के किरदार को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि शाहरुख खान की मैं हूं ना की यादों के ताजा करने के लिए काफी होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अनुष्का शर्मा का किरदार कुछ मैं हूं ना कि सुष्मिता सेन की तरह होगा।
जी हां इस फिल्म में वो सुपर हॉट टीचर का रोल निभाती हुई नजर आने वाली हैं। अनुष्का शर्मा को लेकर फेमस है कि वो अलग अलग तरह के किरदारों को करना पसंद करती हैं। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म सत्ते पे सत्ता की बात की जाए तो वो यह सात भाइयों की कहानी थी।

बता दें, यह फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म Seven Brides for Seven Brothers की रीमेक थी। फिल्म को इसके कॉमेडी और गानों की वजह से खूब पसंद किया गया था।
अब इसकी रीमेक को लेकर किस तरह का धमाका होगा ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल इस फिल्म को लेकर पक्की मुहर नहीं लगी है लेकिन सुर्खियों में छाई है। अगर ऐसा हुआ तो ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा पहली बार साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications