अनुष्का शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, इस साल भी फिल्मों में नहीं करेंगी वापसी, सता रहा है ये डर?
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वो मां बनीं थीं जिसके बाद वो सुर्खियों में हैँ। लेकिन कुछ समय से लगातार खबरें आ रहीं हैं कि वो फिल्मों से कुछ दिन तक दूर होने वाली है। इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर भी आने वाली है और इसके कारण वो बेटी वामिका को लेकर काफी चिंता में हैं। खबर आ रही है कि अनुष्का शर्मा अगले साल भी फिल्मों से दूर रहने वाली हैं और इसको लेकर खबर आ रही है।
बता दें कि अनुष्का शर्मा को पता है कि कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को काफी नुकसान होने वाला है। इसी कारण उन्होने इंड्स्ट्री से पूरी तरह दूरी बना ली है।

खबर है कि साल 2021 में वो काम करती नहीं नजर आने वाली हैं। मां बनने के बाद उनकी दूरी फिल्मों से लगातार जारी है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी समय से किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं।
उन्होने शाहरुख खान के साथ आखिरी बार फिल्म जीरो में काम किया था। ये फिल्म साल 2018 में नजर आई थी। अनुष्का शर्मा ने इसी साल 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म दिया था।
पति विराट कोहली के साथ वे पैरेंटहुड को एन्जॉय कर रही हैं। गौरतलब है कि अभी तक वामिका की कोई भी तस्वीर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर नहीं आई है। पापारज्जी से उनको काफी दूर रखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications