SHAME: जो कल अनुष्का शर्मा जैसी नई दुल्हन के साथ हुआ....वो बिल्कुल गलत है!
Recommended Video

बॉलीवुड में लोगों को इनसिक्योरिटी इतनी है कि पूछिए मत। किसी को ज़्यादा लाइमलाइट मिल जाए तो दूसरे को बमुश्किल बर्दाश्त हो पाता है। फिर चाहे वो लाइमलाइट खुद की शादी में क्यों ना मिल रहा हो।
अनुष्का शर्मा अपनी शादी इंजॉय कर रही हैं लेकिन दीपिका पादुकोण के फैन्स को ये बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है और उन्होंने कुछ ऐसा किया जो करने की ज़रूरत नहीं थी।

जहां एक तरफ, अनुष्का के रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल होने के बाद, फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वहीं किसी ने ये फोटो निकाला और कहा कि यहां भी अनुष्का ने दीपिका को कॉपी किया है और फिर भी दीपिका ज़्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
अब इस बात की यहां कोई ज़रूरत नहीं थी। ये थी पहली बात। दूसरी ये कि दोनों की साड़ियां तक बिल्कुल अलग है। तो ये ट्वीट बिल्कुल भी ज़रूरी नहीं था। शादी के दौरान भी फैन्स ने अनुष्का के झुमके पहले दीपिका ने पहने टाइप के कुछ वाहियात ट्वीट्स किए थे।
दोनों के ही फैन्स को ये बात समझनी पड़ेगी कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों ही अपने अपने लुक में बेहतरीन लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications












