#NewPic: ऐसे होगी 'सुल्तान' की शादी.. ऐसी दिखेगी दुल्हन.. बेहद खूबसूरत
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' 6 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में फिल्म की कई नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। ताजा बात करें तो फिल्म से अनुष्का शर्मा की बेहद खूबसूरत तस्वीर रिलीज की गई है। जहां अनुष्का दुल्हन बनी दिख रही हैं।

फिल्म में सलमान और अनुष्का की शादी का सीक्वेंस काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। अनुष्का का यह लुक फिल्म के गाने 'सच्ची मुच्ची' में आप देख पाएंगे। हरियाणा के सेट पर दुल्हन बनीं अनुष्का के लिए काफी तैयारी की गई थी।
ALERT: 'सुल्तान' के साथ होगा एक 'दबंग' धमाका.. सलमान खान और..
पारंपरिक लुक देने के लिए अनुष्का की कॉस्टयूम पर काफी फोकस किया गया था। सुल्तान के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा- मैं सुल्तान को लेकर बेहद उत्साहित हूं.. फिल्म में आर्फा को कई अलग अलग लुक में दिखाया गया है और काफी स्कोप दिया गया है।
WOW: भारत में ही नहीं.. विदेशों में भी 'सुल्तान' का बजेगा डंका
अनुष्का ने कहा- मैं पहली बार पहलवान का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में मेरा स्पोर्टी लुक भी है और पारंपरिक भी। टीम ने आर्फा के लुक्स को परफेक्ट रखने में काफी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications



