विराट की टी-शर्ट पहने नजर आई अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई फोटो

Recommended Video

Anushka Sharma again SPOTTED in Virat Kohli's T-Shirt; Watch Here । FilmiBeat

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आपने अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा होगा। जब से इनकी शादी हुई है दोनो एक दूसरे के साथ हमेशा चिल करते नजर आते है और इतना बिजी होने के बाद भी एक दूसरे के साथ समय बिताने लिए तैयार रहते है। हाल ही में अनुष्का और विराट का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमे अनुष्का ने विराट की टी-शर्ट पहनी हुई है।

बता दे कि इस फोटो पर लोगो के काफी सारे कमेंट आ रहे है और फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग इसको मजाकिया ढंग से पोस्ट कर रहे है।

virat kohli, anushka sharma, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

इन दोनो के प्यार की बात करें तो दोनो को जैसे ही समय मिलता है ये एक दूसरे के पास पहुंच जाते है। इस बात का सबूत आपने आइपीएल और इसके पहले भी देखा होगा। अनुष्का अपनी शूटिंग के बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर स्टेडियम पहुंच जाती है और इन दोनो की बॉंडिंग काफी देखने लायक होती है।

अनुष्का मैच के दौरान काफी गर्मजोशी से विराट और उनकी टीम को चियर करते हुए नजर आती है। बता दे कि इन दोनो का प्यार इतना है कि अनुष्का अक्सर विराट कोहली के कपड़े पहने नजर आती रहती है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार हो चुका है। कई मौकों पर अनुष्का को विराट की टी-शर्ट पहने हुए देखा गया है। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का अलग अलग शहरो मे काम कर रहे है फिर भी वो एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आते रहते है।

हाल ही मे विराटा का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था और इस वीडियो में मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली अनुष्का फोन लगाकर ढूढते हुए नजर आ रहे थे।

बता दें कि इन दिनो अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सूई धागा को लेकर काफी बिजी है तो विराट कोहली आइपीएल में बिजी चल रहे है। अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा की एक फोटो हाल ही में वायरल हुई थी जो कि लोगों के द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले है। बता दे कि फिल्म की शूटिंग जारी है और इस फिल्म मे अनुष्का और वरुण काफी अलग किरदार में नजर आने वाले है।

फिल्म के टाइटल से माने तो फिल्म मे दोनो ने दर्जी का किरदार निभाया है और लुक भी ऐसा ही वायरल हुआ था। फिलहाल लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X