अनुष्का शर्मा ने मैच से पहले फिर पहनी विराट की जर्सी, जवाब में क्या बोले विराट कोहली
Recommended Video

अनुष्का शर्मा कहीं भी हो पर उनका दिल और दिमाग हमेशा विराट कोहली के पास ही रहता है। इसका सुबूत एक बार फिर से अनुष्का ने दे दिया है। दरअसल इस समय अनुष्का शर्मा शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो की शूटिंग के लिए विदेश गई हुई है पर विराट की टीम को वहां से भी चियर कर रही है।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में शेयर की है जिसमे वो विराट कोहली की जर्सी पहने नजर आ रही है। बता दें कि बीते दिन बैंगलोर और पंजाब के बीच में मैच था और मैच से पहले अनुष्का शर्मा ने विराट की ये जर्सी पहन कर कम ऑन ब्वॉयज लिख कर पोस्ट किया था।

इसके बाद बैंगलोर ने पंजाब को काफी बुरी तरह से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की थी। अनुष्का शर्मा ने इस फोटो को पोस्ट किया और विराट कोहली ने इसका रिप्लाई करते हुए लिखा है कि हां माई लव हम बिल्कुल आ गए।
दोनो में कितनी नजदीकियां है ये अक्सर आईपीएल के मैच के दौरान देखने को मिलता रहता है। अगर अनुष्का भारत में होती है और फ्री होती है तो वो विराट को खेलते हुए देखने जरूर आती है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार हो चुका है। कई मौकों पर अनुष्का को विराट की टी-शर्ट पहने हुए देखा गया है। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का अलग अलग जगह मे काम कर रहे है फिर भी वो एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आते रहते है।
हाल ही मे विराट का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था और इस वीडियो में मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली अनुष्का फोन लगाकर ढूढते हुए नजर आ रहे थे।
बता दें कि फिलहाल तो अनुष्का फिल्म जीरो की शूटिंग पर है लेकिन वो एक और फिल्म कर रही है जिसकी नाम है सुई धागा और फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले है।
हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज हुई थी जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। परी एक हॉरर फिल्म थी और इसके पहले अनुष्का को इस अवतार में किसी ने भी नहीं देखा था। हालांकि अब वो एक बार फिर से ट्रैक पर आने के लिए रेडी है।


Click it and Unblock the Notifications












