एनएच10 पर नहीं अनुष्का पर लगाए मैने पैसे- कृषिका

बॉलीवुड निर्माता कृषिका लूल्ला का मानना है कि अनुष्का शर्मा की एनएच10 एक बेहत खूबसूरत फिल्म है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी ये उन्हें पहले से ही पता था। उन्होंने बताया जब कोई एक्ट्रेस खुद आगे बढ़कर फिल्म के निर्माण में कदम रखती है तो कहीं ना कहीं ये तो तय है कि फिल्म की कहानी जबरदस्त होगी।

कृषिका ने बताया "अनुष्का एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और अभी तक उनकी जितनी भी फिल्मों मैंने देखी हैं मैं उनसे काफी प्रभावित हुई हूं। वैसे भी अगर कोई हिरोइन फिल्म का निर्माण करने के लिए आगे आती है तो ये तो पक्का है कि फिल्म की कहानी बेहतरीन होगी। अनुष्का को एनएच10 के विषय और कहानी पर पूरा भरोसा था। फिल्म रिलीज के बाद सभी ने फिल्म देखी और उन्हें काफी पंसद किया।"

NH10 के बाद क्यों शाहरुख-आमिर संग नहीं करना चाहतीं अनुष्का काम

कुल मिलाकर कृषिका का कहना है कि उन्होंने फिल्म से पहले अनुष्का के जोश और उनके भरोसे पर भरोसा किया और इसीलिये इस फिल्म पर पैसे लगाए। यानी कि अनुष्का पर उन्होंने पैसे लगाए ये कहा जा सकता हैा।

कृषिका लूल्ला इसके अलावा तनु वेड्स मनु 2 का भी निर्माण कर रही है। फिल्म को लेकर भी वो काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि तनु वेड्स मनु के पहले भाग को देखकर वो इतना प्रभावित थीं कि उन्हें इसके सीक्वल के लिए बेहतरीन कहानी चाहिए थी और यही वजह है कि इतना वक्त लग गया इसके सीक्वल को बनाने में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X