..................... Anushka Sharma was seen supporting the RCB team after the birth of her son latest photos viral - Hindi Filmibeat

बेटे के जन्म के बाद RCB टीम को चियर करती दिखीं अनुष्का शर्मा, विराट के आउट होते ही यूजर्स बोले- आप हमेशा ही...

Anushka Sharma

Anushka Sharma Latest Photos: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लंबे समय से पर्दे और सोशल मीडिया से दूर हैं। अनुष्का पब्लिक एरिया में भी अधिक नजर नहीं आती हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बताया जाता है कि बेटे के जन्म के समय अनुष्का शर्मा लंदन चली गई थीं। वहीं उनके बेटे का जन्म हुआ है, लेकिन आईपीएल की वजह से विराट कोहली पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चों को भारत ले आए थे। वहीं लंबे समय के बाद अनुष्का शर्मा फिर पति विराट कोहली को स्टेडियम में बैठकर चियर करती नजर आईं हाल ही में हुए आरसीबी मैच में एक्ट्रेस को स्टेडियम में बैठा देख फैन्स बेहद ही एक्साइटेड हो गए।

टीम को सपोर्ट करने आईं अनुष्का शर्मा
जी हां, बीते दिन आरसीबी का गुजरात टाइटन्स के साथ मैच था। इस दौरान जहां हमेशा ही फैन्स अपने फेवरेट प्लेटर और टीम को सपोर्ट करने आते हैं। वहीं स्टेडियम में लंबे समय के बाद अनुष्का शर्मा को बैठा देख फैन्स को खुशी से झूम उठे। खुले बाल शर्ट और ट्राउजर में न्यू मॉम अनुष्का शर्मा काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। अनुष्का शर्मा टीम की हर सफलता पर खुशी से उछलती और चियर करती नजर आईं। बता दें कि कुछ एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं।

फिल्मों से दूर हैं अनुष्का
अनुष्का शर्मा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा आप टीम के लिए लकी हो। वहीं दूसरे ने कहा जब भी आप मैच देखने आती हो विराट का हौसला डबल हो जाता है। वहीं ट्रोलर्स ने भी जमकर कमेंट किए एक ट्रोलर ने लिखा आप जब भी आती हो विराट आउट हो जाता है। तो वहीं दूसरे ने कहा आप हमेशा ही ऐसा करती हो। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया था। वह इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ भारत में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का एडमिशन स्कूल में करवाया है। एक्ट्रेस लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वह झूलन गोस्वामी बायोग्राफी चकदा एक्सप्रेस को लेकर चर्चाओं में रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X