..................... Anushka Sharma wants to do an biopic - Hindi Filmibeat

बायोपिक करना चाहती हैं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेताओं को आजकल बायोपिक करने का काफी जोश चढ़ा है। भगत सिंह, पान सिंह तोमर, मैरी कॉम, बाबा आम्टे, भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों को दर्शकों मे भी काफी सराहा है और सबसे बड़ी बात है कि इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भी निराशा का सामना नहीं करना पड़ा। अब अनुष्का शर्मा जिन्होंने अपने अब तक के करियर में बेहद ही खूबसूरत किरदार निभाए हैं वो भी किसी फेमस इँसान की जिदंगी को परदे पर जीने को बेताब हैं।

जी हां अनुष्का शर्मा का कहना है कि वो भी एक बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हैं। हालांकि उनके जहन में इस वक्त कोई ऐसा शख्स नहीं है जिसकी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा वो होना चाहती हों लेकिन इतना जरुर है कि आने वाले समय में वो अपने किरयर में एक बायोपिक जरुर करना चाहेंगी। ये बात अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म एनएच10 के इंटरव्यू के दौरान कही।

अनुष्का शर्मा ने बायोपिक के बारे में पूछने पर कहा- मैं बायोपिक जरुर करना चाहूंगी। लेकिन अभी सोचा नहीं किसकी जिंदगी को परदे पर उतारना चाहती हूं। बायोपिक के जरिये आपको मौका मिलता है किसी इंसान की जिंदगी को जीने का, उसे करीब से जानने का। इसमें काफी मेहनत भी लगती है लेकिन आप अपनी जिंदगी में काफी कुछ सीखते भी हैं।

खैर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने मैरी कॉम का किरदार परदे पर उतारा था। उन्हें काफी सराहा भी गया तो क्या प्रिंयका की सफलता को देख अब अनुष्का के मन भी ये विचार पैदा हुआ है। खैर ये ख्याल जैसे भी आया हो लेकिन अनुष्का की एनएच10 में उनके परफॉर्मंस को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि अनुष्का जो भी करेंगी उसमें अपना 100 परसेंट देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X