OMg! हॉस्पिटल के चक्कर क्यों काट रही हैं अनुष्का
अनुष्का शर्मा फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' और 'एनएच10' में इतनी उलझ गयी हैं कि उन्होंने अपनी सेहत भी नजरअंदाज कर दी। आजकल अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच 10' के पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रमोशन में वे काफी बिजी हैं। वहीं, बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग भी जोरों शोरों से चल रही है। खबरों के अनुसार, इतना बिजी शेड्यूल की वजह से वजह अनुष्का को बैक प्रॉब्लम से जूझ रही हैं।

बिजी शेड्यूल का एक्ट्रेस की सेहत पर काफी असर पड़ता दिख रहा है। खबरों के अनुसार, कुछ दिनों से अनुष्का की कमर में दर्द है, जिसके लिए वो डॉक्टर से भी मिलीं। अनुष्का को आजकल काफी ट्रैवल करना पड़ रहा है। और इससे पहले भी उन्होंने बिना ब्रेक लिए अपनी फिल्म की शूटिंग की। इन सबकी वजह से उनकी कमर में दर्द रहने लगा।
डॉक्टर ने अनुष्का को एक हफ्ते तक पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। लेकिन अनुष्का सेहत के सामने काम को ज्यादा जरूरी मान रही हैं। जिस वजह से वह अपने फिल्म के बिना रूके प्रमोशन कर रही हैं। लेकिन साथ ही वो अपने घर के पास एक अस्पताल में नियमित रूप से फिज़ियोथेरेपी के लिए जा रही हैं।
अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 'अनुष्का फिजियोथैरेपी सेशन के लिए हॉस्पिटल जा रही हैं। कुछ दिनों पहले उनके बॉयफ्रेंड विराट कोहली भी उनके साथ अस्पताल आए थे।'


Click it and Unblock the Notifications