विराट की अम्मा को पटियाने में जुटी अनुष्का, कह रही हैं बना दो ना जोड़ी
वर्ल्ड कप 2015 भले ही विराट कोहली के हाथों से छूट गया हो लेकिन इस एक मौके ने उनके और अनुष्का के रिश्ते को काफी मजबूत कर दिया। आज उन्हें अपने रिश्ते को छुपाने या उसे साबित करने के लिए किसी तरह की जवाबदेही की जरुरत ही नहीं है।
जिस तरह से विराट के मुश्किल समय में अनुष्का ने उनका हाथ थामा और पूरी क्रिकेट व बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अनुष्का का साथ दिया उसके बाद कुछ भी कहने सुनने को बचता ही क्या है। अब तो सिर्फ घरवालों की मंजूरी लेनी बाकी है जिसके लिए अनु्ष्का शर्मा विराट के घर जा पहुंची हैं।
असल में सुरेश रैना की सगाई में शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा दिल्ली गयीं और खबरों के अनुसार विराट कोहली के घर पर रुकीं। जाहिर है कि विराट कोहली की मां को भी मौका मिल गया अनुष्का के साथ वक्त बिताने और उन्हें जानने का। उम्मीद है कि इसके बाद जल्द ही अनुष्का और विराट के रिश्ते पर भी सगाई या शादी की मुहर लग जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












