विशाल भारद्वाज की कायल हुईं अनुष्का शर्मा

उल्लेखनीय है कि वह यश चोपड़ा की फिल्म में शाहरुख खान के साथ भी काम चुकी हैं। अनुष्का ने कहा, मुझे लगता है कि यह फिल्म बहुत मनोरंजक और हंसी से भरपूर है। मुझे लगता है कि यह विशाल की सर्वाधिक व्यवसायिक परियोजना है। इसके अलावा फिल्म के अन्य कलाकार इमरान खान, पंकज कपूर और शबाना आजमी भी बहुत बेहतरीन कलाकार हैं। वह एक ऐसे निर्देशक हैं जो कलाकार के अंदर छिपी उसकी प्रतिभा को बाहर निकाल लाते हैं। मैं उनके साथ काम करके बेहद खुश हूं।
इसके अलावा अनुष्का यश चोपड़ा की फिल्म में शाहरुख और करीना के साथ भी काम कर रही हैं। हालांकि अभी इस फिल्म का नाम निश्चित नहीं हुआ है। अपनी फिल्म रब ने बना दी जोडी के बारे में उन्होंने कहा, वह यशराज फिल्म्स की फिल्म को लेकर भी बहुत अधिक उत्साहित हैं। यशराज फिल्म ने ही अनुष्का को मुंबई की फिल्मों में सबसे पहले मौका दिया था। उम्मीद है अनुष्का की यह दोनों फिल्में इस साल की सफल फिल्में साबित होंगी।
वर्ष 2008 में सबसे पहले वह फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में दिखाई दी थीं। इसके बाद 2010 में उनकी दो फिल्मों बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात आयी थीं। इसके अलावा वह निखिल आडवानी की फिल्म पटियाला हाउस में भी काम कर चुकी हैं। उनकी उनकी हालिया प्रदर्शित होने वाली फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल है।


Click it and Unblock the Notifications











