विराट और बच्चो को लेकर गर्मियो की छुट्टी मे मायके पहुंची अनुष्का, नानी ने अकाय को किया प्यार देखती रही वामिका

Anushka Sharma Virat Kohli Summer Vacation: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों वेकेशन मोड पर हैं। टेस्ट से संन्यास के ऐलान के बाद विराट अनुष्का जहां सबसे पहले वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। तो वहीं अब विराट कोहली अनुषका शर्मा दोनों बच्चों वामिका और अकाय को लेकर अनुष्का के मायके पहुंचे हैं।
विराट अनुष्का की फैमिली वेकेशन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में विराट कोहली सी सास उनके परिवार का स्वागत करती दिखाई दे रही हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा की मां उन्हें देखते ही प्यार करती हैं और गले लगा लेती हैं। इसके बाद वो अनुष्का की गोद से उनके बेटे अकाय को अपनी गोद में लेकर प्यार करती हैं। इस दौरान वामिका पीछे खड़ी चुपचाप देखती रहती हैं। वहीं वीडियो में विराट कोहली पीछे कुछ काम और अपनी गाड़ी में बिजी दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही हर किसी को नानी के घर ये फैमिली समर वेकेशन काफी पसंद आ रही है। फैंस इस परफेक्ट फैमिली प्लान और फैमिली गोल्स करार दे रहे हैं।
विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास
आपको बता दें कि नुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के संन्यास के ऐलान के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया से हर किसी का दिल कचोट दिया है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ स्टेडियम की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बेहद भावुक पोस्ट लिखा है जो कि मिनटों में वायरल हो गया है।
अनुष्का शर्मा की प्रतिक्रिया
अनुष्का शर्मा ने लिखा, "वे रिकॉर्ड और माइलस्टोन के बारे में बात करेंगे। लेकिन मुझे वो आंसू याद आएंगे जो संघर्ष के दिनों में किसी ने नहीं देखे। आपने खेल के इस प्रारूप को अटूट प्यार दिया है। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया है, हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार और विनम्र होकर लौटे।"
अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, "मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफेद ड्रेस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किसी अलग तरह से संन्यास ले लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है। इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं माय लव, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।"


Click it and Unblock the Notifications











