क्या Anushka Sharma Virat Kohli छोड़ने वाले हैं देश? रिटायरमेंट के बाद एक्ट्रेस का चौंकाने वाला फैसला!

Anushka Sharma Virat Kohli New Home: अनुष्का शर्मा इस समय अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में हैं। विराट कोहली भी बारबाडोस से भारत लौटने के तुरंत बाद उनसे मिलने के लिए रवाना हुए थे।
विराट कोहली ने हाल ही में 29 जून को टीम इंडिया द्वारा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। अब, फैंस को शक है कि यह कपल 'सामान्य' जीवन जीने के लिए पर्मानेंटली लंदन में शिफ्ट हो जाएगा।
यह अटकलें खासकर इसलिए लगाई जा रही हैं क्योंकि अनुष्का और विराट को अक्सर लंदन में देखा जाता है। 2023 में, विराट ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक भी लिया और लंदन में अनुष्का के साथ कुछ समय बिताया। एक वायरल फोटो में अनुष्का और विराट लंदन के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दिए। अकाय के जन्म के ऐलान के कुछ दिनों बाद विराट को वामिका के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट में भी देखा गया था।
इससे यह माना जाने लगा कि अकाय का जन्म लंदन में हुआ था। अनुष्का शर्मा ने कथित तौर पर अपनी प्रेग्नेंसी के कई महीने लंदन में बिताए, लाइमलाइट से दूर। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे के जन्म के पांच दिन बाद ऐलान किया और तब तक, फैंस को अकाय के जन्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि विराट कोहली भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ को छोड़कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए इंग्लैंड चले गए।
अनुष्का शर्मा की बॉलीवुड इवेंट्स और फिल्मों से गैर-मौजूदगी ने भी इस रूमर को जन्म दिया है कि वो अब काम नहीं करना चाहतीं। पिछले साल, एक्ट्रेस ने कहा था कि वह अब बहुत ज्यादा फिल्में नहीं करना चाहतीं और इसके बजाय अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे एक्टिंग करना पसंद है, लेकिन मैं पहले जितनी फिल्में नहीं करना चाहती। मैं साल में एक फिल्म करना चाहती हूं, एक्टिंग के प्रोसेस का आनंद लेना चाहती हूं जो मुझे पसंद है और मैं जिस तरह से हूं, उसी तरह अपने जीवन को बैलेंस करना चाहती हूं, परिवार को समय देना चाहती हूं।"
विराट कोहली ने अक्सर जाहिर किया है कि उन्हें लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद है, जहां उन्हें पहचाना नहीं जाता। विराट ने इस साल मार्च में कहा था- "हम देश में नहीं थे। सिर्फ दो महीने तक सामान्य महसूस करना - मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए - यह एक अलग एक्सपीरिएंस था। परिवार के साथ समय बिताने के मौके के लिए मैं ईश्वर का इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकता। सड़क पर आपका पहचाना न जाना एक सुखद एक्सपीरिएंस है।"
क्रिकेटर ने मई में यह भी कहा था, "एक बार जब मैं खेल खत्म कर लूंगा, तो मैं चला जाऊंगा। आप मुझे कुछ समय तक नहीं देख पाएंगे, इसलिए मैं खेलने तक अपना सबकुछ देना चाहता हूं और यही इकलौती चीज है जो मुझे आगे बढ़ने में मदद करती है।"
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का और विराट यूके स्थित एक कंपनी के डायरेक्टर भी हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि यूके सरकार की फाइंड एंड अपडेट कंपनी इंफोर्मेशन सर्विस के अनुसार, यह कपल मैजिक लैंप के तीन डायरेक्टर्स में से दो हैं। कंपनी का ऑफिशियल एड्रेस वेस्ट यॉर्कशायर, यूके में है।


Click it and Unblock the Notifications