केपटाउन में विराट-अनुष्का कुछ यूं कर रहे इंज्वॉय..सेल्फी..अक्षय..और भी बहुत कुछ

By Shweta

Recommended Video

Anushka Sharma Virat Kohli spotted with Akshay Kumar in South Africa | FilmiBeat

अनुष्का शर्मा और विराट केपटाउन में नए साल का जश्न मना रहे हैं। जल्द ही साउथ अफ्रीका के साथ सीरिज शुरु होने वाला है और इसलिए विराट-अनुष्का पूरी क्रिकेट टीम के साथ मस्ती कर रहे हैं और विराट कोहली ने एक सेल्फी भी अनुष्का के साथ पोस्ट की है जो बहुत ही प्यारी है।

anushka-sharma-virat-kohli-spotted-with-akshay-kumar-in-south-africa

वैसे केपटाउन में एक और बॉलीवुड कपल पहले से मौजुद है। जी हां हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की ।अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भी इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ केपटाउन में हैं और इसी बीच अक्षय कुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट किए गए और साथ में बातें करते नजर आए।

उनकी ये तस्वीर धुंधली जरुर है लेकिन ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार और अनुष्का काफी सिरियस बातें कर रहे हैं। खबरों की माने तो अनुष्का शर्मा 5 जनवरी को वापस भारत लौट जाएंगी और अपनी फिल्म सुई धागा और जीरो की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।

उनकी शाहरुख खान के साथ आने वाली अगली फिल्म जीरो का मिनी ट्रेलर हाल में रिलीज किया गया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिलहाल अनुष्का शर्मा केपटाउन में इंज्वॉय कर रही हैं और कुछ दिनों पहले उन्हें विराट कोहली के साथ शॉपिंग करते भी देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X