..................... Anushka Sharma and Virat Kohli spotted together in Melbourne - Hindi Filmibeat

Hmm..अनुष्का- विराट भारत छोड़ मेलबर्न में मना रहें हैं न्यू ईयर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इस बार न्यू ईयर साथ मनाने का फैसला किया है। तभी तो इस प्रेमी युगल को मेलबर्न की गलियों में हाथ में हाथ थामे घूमते देखा गया। आपको बता दें, विराट आजकल ऑस्ट्रेलिया में मैच खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी गर्लफ्रैंड अनुष्का क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने उनके पास पहुंच गईं।

anushka sharma

विराट कोहली और अनुष्का की मेलबर्न से एक तस्वीर भी सामने आई है। पिंकविला डॉट कॉम ने दोनों की तस्वीर को साझा किया है। क्रिसमस पार्टी से लौटते हुए उनकी यह तस्वीर खींची गई जो आजकल काफी वायरल हो चुकी है।

आपको बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब कोहली और अनुष्का को विदेश में साथ छुट्टियां मनाते देखा गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे के वक्त भी दोनों की तस्वीरें सामने आई थी। वहीं, इंग्लैंड दौरे के वक्त अनुष्का का कोहली के साथ रहना तो सुर्खियों में भी रहा था। जबकि इस बार तो दोनों ने रिश्ते में होने की बात भी स्वीकार ली है।

बहरहाल, इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि यह कोहली-अनुष्का की मर्जी के बिना ली गई है। क्योंकि तस्वीर में कोहली हाथ उठाकर तस्वीर खींचने से मना करते दिख रहे हैं। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि किस तरह ये जोड़ी एक दूसरे का हाथ पकड़े होटल के लॉबी से गुजर रहे हैं। आपको बता दें, दोनों क्रिसमस की पार्टी के बाद देर रात होटल लौटे थे।

हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘पीके' रिलीज हुई है। जिसके बाद अनुष्का ब्रेक लेना चाहती थीं। लिहाजा, अनुष्का ने ऑस्ट्रेलिया को बेस्ट ऑप्शन समझा और पहुंच गईं विराट के पास। बहरहाल, उम्मीद करते हैं कि आपके लिए आने वाला साल खुशियों भरा हो, तब तक के लिए एन्जॉय हॉलीडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X