Anushka Sharma के बेटे का जन्म होते ही हो गया ये कांड, एक घंटे के अंदर बन गए पचासों फेक अकाउंट

Anushka Sharma Virat Kohli Second Baby: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का आशीर्वाद मिला। उन्होंने अपने फैंस से ये खुशखबरी शेयर की है और बताया कि वो इस आशीर्वाद को पाकर काफी खुश हैं।
इस कपल ने अपने बच्चे का नाम 'अकाय' रखा। हालांकि, अनुष्का और विराट ने अभी तक अपने बेटे की पहली झलक शेयर नहीं की है। लेकिन क्या आप इस नाम का मतलब जानते हैं। कई पोर्टलों के अनुसार, 'अकाय' एक हिंदी शब्द है, जिसका मूल तुर्की है। संस्कृत में, अकाय का अर्थ है कुछ भी या ऐसी चीज़ जो बिना काय, अर्थात रूप या शरीर के हो। यह काया शब्द से बना है जिसका अर्थ है शरीर।
20 फरवरी यानी मंगलवार रात को अनुष्का और विराट ने एक नोट में अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया है। विराट ने इस पोस्ट में लिखा, "हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"
अकाय के नाम के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट की भरमार सी हो गई। अकाय और अकाय कोहली के नाम से पचासों फेक अकाउंट एक्टिव हो गए हैं, जिसमें विराट कोहली की मॉर्फ्ड फोटोज लगाई जा रही हैं। इससे एक खतरा पैदा हो सकता है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली में एक अंतरंग समारोह में शादी की। आख़िरकार शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने कुछ सालों तक डेट किया। उन्होंने 11 जनवरी, 2021 को अपने पहले बच्चे, एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। अब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम 'अकाय' रखा है।


Click it and Unblock the Notifications