अनुष्का शर्मा- विराट कोहली ने कोविड 19 रिलीफ फंड के लिए जुटाए 11 करोड़ रूपए
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मे कोविड 19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसके तहत उन्होंने अब तक 11 करोड़ और 39 लाख रूपए जुटा लिये हैं। अनुष्का और विराट ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इसमें योगदान देने के लिए धन्यवाद कहा है। इस कपल ने 2 करोड़ के डोनेशन के साथ इस कैंपेन की शुरुआत की थी।
विरुष्का ने अब 6 दिन पहले शुरू किए अपने कोविड-19 रिलीफ कैंपेन का टोटल टारगेट बढ़ाकर 11 करोड़ रुपए कर दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि विरुष्का के इस कैंपेन में एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन (MPL) ने 5 करोड़ डोनेट किए हैं। इस बात की जानकारी अनुष्का ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "विराट और मैं भारत को महामारी से लड़ने में मदद करने के हमारे प्रयासों को मजबूत करने के लिए एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के आभारी हैं। MPL आपका 5 करोड़ का योगदान हमें आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपके डोनेशन ने हमें अपना लक्ष्य 11 करोड़ तक बढ़ाने में हमारी मदद की है।"
इस फंड के जरिए विराट- अनुष्का फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। कपल ने #InThisTogether पहल की शुरुआत केट्टो ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर की थी, जो एक मेडिकल फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है।


Click it and Unblock the Notifications