Virat Anushka Video: विराट अनुष्का ने उतारी पैपराजी की नकल, बताया क्यों हंसते हैं रेड कार्पेट पर...

Virat Anushka Viral Video: पावर कपल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पैपराजी और फैंस के बीच काफी मशहूर है। ये जोड़ी जब भी साथ में रेड कार्पेट पर आती है तो हर किसी की नजरें सिर्फ इनकी कैमिस्ट्री पर ही थमी रह जाती हैं। इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक के रूप में गिने जाने वाले, विराट और अनुष्का कभी भी अपने फैंस को इंप्रेस करने का कोई भी मौका अपने हाथों से जाने नहीं देते हैं।
हाल ही में, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारतीय खेल सम्मान पुरस्कार समारोह में शिरकत की और मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने शोबिज में पापराज़ी कल्चर के बारे में बात की। उसी के बारे में बात करते हुए, अनुष्का ने साझा किया कि पैप्स मजाकिया बातें कहते हैं और उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए मजेदार टिप्पणियां करते हैं। इस दौरान ये कपल पैपराजी की नकल भी उतारता दिखाई दिया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बी टाउन और क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है।
विराट और अनुष्का दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन एक दूसरे के साथ अपनी एक से बढकर एक शानदार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही बेटी के जन्म के बाद से अनुष्का का अधिकतर फोकस बेटी की परवरिश पर ही है।


Click it and Unblock the Notifications