भक्ति में लीन दिखे अनुष्का-विराट! प्रेमानंद महाराज के दरबार में घंटों तक किया भजन, Viral Video
वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज आए दिनों अपने विचारों और स्वस्थ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। खासतौर पर युवा पीड़ी में प्रेमानंद महाराज की अलग भूमिका बनी हुई है। हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए देश विदेश से आते ही रहते हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आतुर रहता है। फिलहाल तो हाल ही में एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग वृंदावन प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। इंटरनेट पर विराट अनुष्का के क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं।

घंटों बाबा के आश्रम में बिताया समय
जी हां, हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को वृंदावन में स्पॉट किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां अनुष्का शर्मा नीले रंग का सूट पहने माथे पर चंदन का तिलक लगाए गले में तुलसी की माला पहने नजर आ रही हैं। वहीं विराट कोहली भी बेहद ही सादा सफेद टी शर्ट, माथे पर चंदन का तिलक और गले में तुलसी की माला पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही प्रेमानंद महाराज की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एकांतिक वार्ता के लिए केली कुंज आश्रम लगभग 5:30 बजे के आसपास पुहंचे। प्रेमानंद महाराज से तो दोनों ने बात की ही साथ ही में दोनों ने मिलकर भजन भी किया दोनों आश्रम में लगभग 1 घंटे तक रुके।
विराट-अनुष्का को देखने के लिए आश्रम के बाहर लगी भीड़
बता दें जैसे ही विराट और अनुष्का के वृंदावन पहुंचने की खबरें फैली ,वैसे ही आश्रम के बहार उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों ने सादगी के साथ अपनी यात्रा पूरी की। विराट और अनुष्का आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए समय-समय पर वृंदावन आते रहते हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि विराट IPL 2026 खेलने से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











