इनके आगे बॉलीवुड के सारे कपल फेल..तस्वीर देखते रह जाएंगे आप
क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉम्बिनेशन हमेशा से दर्शकों को पसंद आता है। अब इस लिस्ट में कुछ सालों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम जुड़ गया है। ये ऐसे कपल हैं जो कभी भी ना अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं और ना तो कुछ छिपाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। दोनों इसमें बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
दरअसल दोनों ने साथ में एक एड शूट किया है और इसे डायरेक्ट अभिषेक बर्मन ने किया है। इस तस्वीर में दोनों इतने अच्छे लग रहे हैं कि आप भी दोनों की यह तस्वीर बस देखते रह जाएंगे। आप भी डालिए इस तस्वीर पर एक नजर।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अक्सर साथ में नजर आते हैं और ज्यादातर काफी कूल अवतार रहते हैं। उन्हें मीडिया गॉसिप से कोई फर्क नहीं पड़ता है।दोनों ही एक दूसरे के साथ क्रिकेट इवेंट और बॉलीवुड पार्टी में नजर आते रहते हैं। अनुष्का शर्मा फिलहाल बॉलीवुड की सबसे प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस में से एक हैं।
उन्हें हर फिल्म के लिए अच्छी खासी तारीफ भी मिलती है। कुछ समय पहले ही उनकी और शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल रिलीज हुई। फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई लेकिन अनुष्का शर्मा की जरूर अच्छी तारीफ हुई।


Click it and Unblock the Notifications