अनुष्का शर्मा- विराट कोहली ने बचाई एक बच्चे की जान, 16 करोड़ की दवाई खरीदने में दी मदद
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कोविड 19 रिलीफ फंड के लिए राशि जुटा रहे हैं। कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए उन्होंने एक कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसके तहत उन्होंने अब तक 11 करोड़ और 39 लाख रूपए जुटा लिये हैं। वहीं, इस बीच खबर मिली है कि विराट और अनुष्का ने फंड जुटाकर एक बच्चे की जान बचाई है।
अयांश गुप्ता नाम के एक बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नाम की दुर्लभ बीमारी थी। जिसके इलाज के लिए 16 करोड़ के एक इंजेक्शन की जरूरत थी। यह दुनिया की सबसे मंहगी दवाइयों में शामिल है। लेकिन इस बच्चे की मदद के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया।

बच्चे के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर 'AyaanshFightsSMA' नाम का एक ट्विटर पेज बनाकर धन जुटाने का प्रयास किया। कई हस्तियों ने अपना समर्थन दिया और अयांश के इलाज के लिए धन जुटाने में मदद करने के लिए अपना योगदान दिया।


Click it and Unblock the Notifications