AI Pics: हफ्ते भर बाद ही बेटे अकाय को 18 नंबर शर्ट पहनाकर गोद में लेकर मैदान में उतरे कोहली, अनुष्का-वामिका भी

Virat Anushka Vamika Akaay Ai Generated Photos: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंडन में फैमिली टाइम इंजॉय कर रहे हैं। अनुष्का ने 15 जनवरी को बेटे अकाय को लंदन में ही जन्म दिया है। बेटे के जन्म का ऐलान करते हैं अकाय सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं।
जहां विराट कोहली के अनाउंस करते ही सोशल मीडिया पर सैकड़ों फैन पेज बन गए थे तो वहीं अब उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीरें भी छा गई हैं। AI द्वारा बनाई गई इन तस्वीरों में विराट-अकाय को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट को किंग के लुक में देखा जा सकता है, जो गोद में अकाय को लिए उसे प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं। AI द्वारा बनाई गई ये तस्वीर वाकई काफी प्यारी दिख रही है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं इसके अलावा AI द्वारा बनाई गई विराट-अकाय की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में विराट भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने अकाय को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अकाय को भी इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की ही जर्सी में देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग राह मानो फैंस अभी से ही अकाय में विराट की झलक देख रहे हो। AI द्वारा बनाई विराट-अकाय की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पंसद की जा रही है।
इसके साथ ही कुछ और तस्वीरों में विराट अनुष्का अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो गई हैं। नेटिजंस इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोग अब उनकी रीयल फैमिली फोटो देखने के लिए भी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर जॉइन पोस्ट शेयर कर बताया कि- 'बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का।'


Click it and Unblock the Notifications
















