विराट कोहली और अनुष्का का अफेयर!
अब कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक दूसरे के साथ एक शैंपू का एड भी किया है। जिसमें दोनों के बीच की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है। कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एक साथ वर्सोवा में देखा गया। सूत्रों के अनसुार विराट कोहली को अनुष्का शर्मा की कार में देखा गया। दोनों ने एक जगह पर कार रोकी और वहां पर काफी देर तक दोनों बातचीत करते देखे गये। ऐसा भी कहा जा रहा है कि जब दोनों बात कर रहे थे तो अगल बगल से आने जाने वाले कई लोगों ने दोनों को देखा लेकिन अनुष्का और विराट पर कोई असर ही नहीं पड़ा।
इससे पहले विराट कोहली को पूर्व मिस इंडिया सारा जेन डियास के साथ भी डेट करते देखा गया था। सारा ने गेम, क्या सुपर कूल हैं हम जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उस समय खबरें आई थीं कि सारा और विराट एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं और हो सकता है कि शादी भी कर लें। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। अब देखते हैं अनुष्का और विराट की करीबी कितने दिनों तक चलती है।


Click it and Unblock the Notifications
