..................... anushka sharma and varun dhawan will promote sui dhaaga in 10 cities in august - Hindi Filmibeat

सुई धागा: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा, इन 10 शहरों में करेंगें फिल्म का प्रमोशन

By Salman

वरुण धवन एक के बाद एक हिट देने के बाद अब फिल्म सुई धागा को लेकर काफी चर्चा में है और उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आने वाली है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इस फिल्म में एक दर्जी के रोल मे दिखने वाले है। बता दें कि इस फिल्म के लिए अनुष्का और वरुण धवन दोनो काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और अब खबर आ रही है कि फिल्म का प्रमोशन भी काफी काफी दमदार होने वाला है।

बता दें कि इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत के 10 बड़े शहर चुने गए है जहां इस फिल्म की प्रमोशन की जाएगी। बता दें कि इन शहरों में दिल्ली, लखनऊ, पुणे, जयपुर, कोलकाता, चंडीगढ़, इंदौर, अहमदाबाद का नाम सामने आ रहे है जहां पर दोनो स्टार्स जाकर प्रचार करने वाले है।

sui dhaaga, varun dhawan, anushka sharma, सुई धागा, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा

काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी और अब जाकर इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आई है। जी हां फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी जिसको लेकर वरुण के फैंस में काफी उत्साह है।

बता दे कि इस फिल्म बुनकर के रोल में नजर आ रहे वरुण और अनुष्का काफी ज्यादा लाइमलाइट में है और उनका कहना है कि प्रमोशन के दौरान वो हर शहरो के लोकल कामगारों और बुनकरों मिलेंगे और अपनी फिल्म के बारे में बात करेंगे।

फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष का मानना है कि इस तरह की फिल्में बनाने से जो युवा पीढ़ी वो इस तरह के काम पर ध्यान देगी जिससे उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

अगर इस फिल्म के मोरल की बात की जाए तो फिल्म मेक इन इंडिया पर आधारित है और वो महात्मा गांधी की बातों पर कहीं ना कहीं काम कर रहे है।

इसके पहले वरुण ने इस तरह का रोल नहीं किया है। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है और इसके प्रोड्यूसर मनीष शर्मा है..फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X