दो हटके 'सुपरस्टार्स'..आएंगे एक साथ नजर..धमाल तो पक्का है

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन यशराज की फिल्म सुई धागा में साथ में नजर आएंगे।

By Shweta

इसे कहते हैं फिल्म अनाउंस करना वो भी एकदम अलग अंदाज में । जी हां वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पहली बार साथ में फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की ना तो सुगबुगाहट थी और ना ही कोई खबर। अचानक से फिल्म बनने की घोषणा हो गई और फैन्स भी खुश हो गए।

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा दोनों की ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और दोनों को दर्शक साथ में देखना पसंद करते हैं। यशराज फिल्म की फिल्म में वरुण अनुष्का साथ में नजर आएंगे और फिल्म का नाम होगा सुई-धागा मेड इन इंडिया।नाम भी कुछ कम मजेदार नहीं है।

anushka-sharma-varun-dhawan-to-star-yash-raj-s-sui-dhaaga-made-in-india

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने फिल्म की घोषणा काफी अलग अंदाज में की। सबसे पहले तो अनुष्का शर्मा ने ये ट्विट किया और वरुण धवन को टैग कर दिया और पहले फैन्स समझ ही नहीं पाए कि दोनों क्या कर रहे हैं। वरुण धवन का जवाब और भी उत्सुकता पैदा करने वाला था।

इसके बाद वरुण धवन ने फिल्म का नाम अनाउंस किया और बस सोशल मीडिया पर बस इसी नाम की चर्चा हो रही है। जाहिर है वरुण और अनुष्का को साथ में देखना काफी मजेदार होगा।

अब तो दर्शकों को भी इस फिल्म का इंतजार रहेगा।फिल्म के नाम से ही लग रहा है कि वरुण और अनुष्का एक मजेदार फिल्म में साथ में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X