अनुष्का शर्मा के अगले प्रोजेक्ट से शानदार तस्वीर वायरल, पुलिस ऑफिसर अवतार में First Look
अनुष्का शर्मा काफी समय से परदे से गायब हैं लेकिन अब उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे उनके अगले प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक माना जा रहा है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा, एक पुलिस ऑफिसर के अवतार में दिख रही हैं और फैन्स उनकी ये तस्वीर देखकर काफी खुश हो गए हैं। हालांकि ये तस्वीर किसी फिल्म के लिए नहीं है।
दरअसल, अनुष्का शर्मा किसी ब्रांड के लिए एक एड शूट कर रही हैं जिसमें अनुष्का एक मज़ेदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी। लोगों को अनुष्का इस एड में अपने मज़ाकिया पुलिस अंदाज़ में काफी इंटरटेन करने वाली है।

हालांकि बॉलीवुड में कुछ हीरोइनों ने पुलिस ऑफिसर के किरदार में जान फूंकी है -
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा परदे पर आखिरी बार, शाहरूख खान के साथ ज़ीरो में दिखाई दी थीं। इसके बाद से वो बड़े परदे से गायब हैं। वहीं उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी किसी को ज़्यादा जानकारी नहीं है।
हां ये ज़रूर है कि प्रोड्यूसर के तौर पर अनुष्का शर्मा अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं और उनकी कंपनी नेटफ्लिक्स के लिए एक सीरीज़ भी बना रही है। अब देखना है कि अनुष्का कब दर्शकों का इंतज़ार खत्म कर बड़े परदे पर दिखाई देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











