RCB Final में Anushka Sharma की तुलसी माला ने खींचा सभी का ध्यान, जानिए क्यों धारण करती हैं एक्ट्रेस?
Anushka Sharma Tulsi Mala: आईपीएल फाइनल के दौरान जहां हर किसी की नजर विराट कोहली और उनकी टीम पर थी, वहीं स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा भी लगातार कैमरे में कैद होती रहीं। मैच के दौरान कैमरा कई बार अनुष्का और विराट पर गया, लेकिन इस बार लोगों का ध्यान सिर्फ उनकी खुशी और रिएक्शन पर नहीं बल्कि उनके गले में दिखाई दे रही तुलसी की माला पर भी गया।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि आखिर अनुष्का शर्मा हमेशा तुलसी की माला क्यों पहनती हैं। क्या यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट है या फिर इसके पीछे कोई धार्मिक और आध्यात्मिक कारण है?
फैशन नहीं, आस्था का प्रतीक है तुलसी की माला
अनुष्का शर्मा को कई मौकों पर तुलसी की माला पहने देखा गया है। चाहे कोई धार्मिक कार्यक्रम हो, परिवार के साथ समय बिताना हो या फिर क्रिकेट मैच में विराट कोहली का हौसला बढ़ाना हो, वह कई बार इस माला के साथ नजर आती हैं।
तुलसी की माला को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इसे भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की भक्ति से जोड़कर देखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार जो भी लोग भगवान को लेकर गहरी आस्था रखते हैं वह तुलसी की माला धारण करते हैं।
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी जा चुके हैं विराट और अनुष्का
पिछले कुछ सालों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक यात्रा भी काफी चर्चा में रही है। दोनों को कई बार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया है। वहां वे आशीर्वाद लेने और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करने पहुंचते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा राधा कृष्ण को भी बहुत मानते हैं। इसी के चलते कई बार वह धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां करते हुए नजर आ जाते हैं।
सात्विक जीवनशैली को पसंद करती हैं अनुष्का शर्मा
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा सादगी और सात्विक जीवनशैली को महत्व देती हैं। वहीं विराट कोहली भी कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि आध्यात्मिकता ने उनकी सोच और जीवन को काफी प्रभावित किया है।
अनुष्का को अक्सर एक खास मंत्र वाली अंगूठी पहने भी देखा जाता है। उनके फैंस को उनका यह आध्यात्मिक और सरल अंदाज काफी पसंद आता है। ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद वह अपनी धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी हुई नजर आती हैं।
तुलसी की माला का धार्मिक महत्व
हिंदू मान्यताओं की माने तो तुलसी की माला बहुत ही ज्यादा शुभ मानी जाती है। काफी सारे भक्त इसको भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की भक्ति के प्रति के तौर पर पहनते हैं। बताया जाता है कि इसको पहनने पर मन शांत रहता है और व्यक्ति आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ता है।
मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति तुलसी की माला धारण करता है उसको सात्विक जीवन शैली अपनानी पड़ती है। साथ ही सकारात्मक विचार रखने का भी प्रयास करना पड़ता है। लेकिन अलग-अलग संप्रदायों और परंपराओं में इसके अलग-अलग नियम बताए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications