VIDEO: 'सुल्तान' के लिए ट्रेनिंग करतीं अनुष्का शर्मा.. दमदार!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी फिल्म के सेट से तस्वीरें वायरल की जा रही है तो कभी सलमान खान के लुक्स। बहरहाल, अब यशराज फिल्म्स ने अनुष्का शर्मा का एक वीडियो रिलीज किया है।
इस वीडियो में अनुष्का सुल्तान के लिए कड़ी ट्रेनिंग करती नजर आ रही हैं। यहां आप उन्हें कुश्ती के गुर सीखते देख सकते हैं। कोई शक नहीं कि अनुष्का काफी टैलेंटेड और मेहनती एक्ट्रेस हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी मान जाएंगे कि सुल्तान सिर्फ सलमान खान की फिल्म नहीं होने वाली है।
LEAKED: ऐसी होगी 'सुल्तान' की कहानी.. एक्शन, रोमांस, देशभक्ति....
कुश्ती ही नहीं, बल्कि अनुष्का शर्मा इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। सलमान खान ने भी इस फिल्म के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली है और हरयाणवी भी सीखी है। लिहाजा, देखते हैं दोनों एक्टर्स फिल्म में क्या कहर ढ़ाते हैं।
यहां देखें सुल्तान के लिए ट्रेनिंग करतीं अनुष्का शर्मा-


Click it and Unblock the Notifications



