सिर्फ इस वजह से Anushka Sharma को करनी पड़ेगी घर वापसी, बेटी के खातिर नन्हें अकाय के साथ जल्द आएंगी भारत

Anushka Sharma

Anushka Sharma Returns: विराट कोहली को हाल ही में क्रिकेट मैदान से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटे अकाय कोहली और बेटी वामिका कोहली के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा गया था। क्रिकेटर का ये वीडियो काफी लुभावना था। आपको बता दें, पिछले काफी महीनों से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में हैं और वहीं पर अकाय का जन्म हुआ है। लेकिन अब खबर आ रही है कि अनुष्का जल्द ही भारत लौटकर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले महीनों में अनुष्का शर्मा वापस भारत के लिए उड़ान भर सकती हैं और उनके भारत वापसी आने का कारण वामिका का स्कूल है। नन्हीं वामिका अब अपनी प्री-प्राइमरी एजुकेशन शुरू करने वाली हैं। एक अंदरूनी सूत्र से पता चला है, "वामिका जनवरी 2024 में 3 साल की हो गई हैं और शिक्षा नियम के अनुसार, वह अब किसी भी स्कूल में नर्सरी में जाएंगी क्योंकि उसका जन्म 2021 में हुआ है।

स्कूली शिक्षा अप्रैल में 20 से 30 दिनों के लिए शुरू होती है उसके बाद गर्मियों की छुट्टियां पड़ जाती हैं। अब स्कूल जून में फिर से खुलेगा। इसलिए फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि अनुष्का जल्द ही भारत वापस आएंगी। सूत्रों ने आगे बताया- 'हर स्टार किड की तरह वामिका भी धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा शुरू कर सकती हैं।'

क्रिकेटर जो अपने बेटे अकाय कोहली के जन्म के बाद ब्रेक से वापस आए हैं, उन्होंने अपने मैच के बाद अपनी नई बातचीत में बताया कि उन्होंने लंदन में गैर-सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल जीने का कितना आनंद लिया, जहां किसी को भी उनकी वीआईपी इमेज की परवाह नहीं थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें वहां कोई पहचान नहीं रहा था। 'बस दो महीने तक नॉर्मल इंसान महसूस करना - मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए - यह एक खूबसूरत एक्सपीरिएंस था'।

आपको बता दें, विराट और अनुष्का ने 15 फरवरी, 2024 को अकाय का स्वागत किया और इसकी खबर अपने सोशल मीडिया पर साझा की। इस कपल ने दूसरे बच्चे की हर जानकारी को लोगों से छिपाकर रखा। यहां तक कि एक्ट्रेस ने ऐन वक्त तक अपना बेबी बंप लोगों से शेयर नहीं किया।

Read more about: anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X