"मैं केवल खान या कपूर की कमाई पर ऐश नहीं कर सकती!"
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन चंद हीरोइनों में से हैं जो अपने बोल्ड बयान के लिए जानी जाती हैं। कुछ भी हो लेकिन वो कभी अपनी बात कहने से नहीं डरती।
चाहें इंडस्ट्री में हीरो और हीरोइन में भेदभाव की बात हो या फिर उनके पैसे और रोल में किए जाने वाली कमी पर बात हो। इसके अलावा अनुष्का ने हमेशा हर चीज़ पर खुलकर बात की है। यहां तक कि अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी पर भी!
[अनुष्का की ये VIRAL PICS देख सबको लगेगा झटका!]
यही कारण हैं कि अनुष्का शर्मा ने फिल्में हमेशा वही चुनी हैं जहां उनके करने के लिए कुछ हो वरना फिल्म में होने ना होने से क्या फायदा। उन्होंने हमेशा ध्यान दिया है कि उनकी फिल्म में उनका रोल हीरो के सामने दबे नहीं।
इसलिए अनुष्का की फिल्मोग्राफी में लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल, बैंड बाजा बारात, सुलतान, जैसी फिल्में हैं। और शायद यही कारण है कि खुद अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोलकर उन्होंने NH10 जैसी फिल्म दी है। वहीं उनकी अगली फिल्म फिल्लौरी की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का की बोल्डनेस उनकी बातों से झलकी हो। पढ़िए उनके बेहद दिलचस्प और बोल्ड बयान -


Click it and Unblock the Notifications











