''सलमान खान से मेरी पहली मुलाकात काफी HATKE थी.. एकदम अलग..''
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के उन एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं, जिन्होंने तीनों खान के साथ फिल्में की हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा तक को अभी तक यह मौका नहीं मिल पाया है। बहरहाल, अनुष्का सलमान खान के साथ काम कर बहुत खुश हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि सलमान खान के साथ उनकी पहली मुलाकात कैसी रही थी। अनुष्का ने बताया कि दबंग खान से वे पहले भी कुछ सोशल फंक्शन में मिली थीं, लेकिन पर्सनली उन्हें बिल्कुल नहीं जानती थीं।
''सलमान खान के खिलाफ कुछ कहा.. तो देख लेना.. अच्छा नहीं होगा..''
अनुष्का और सलमान खान की पहली ऑफिशियल मुलाकात जिम में हुई थी। जहां सलमान जमीन पर लेट कर एक्सरसाइज कर रहे थे। उसी समय अनुष्का ने वहां एंट्री ली और सलमान ने लेटे लेटे ही अनुष्का को 'हाई' कहा।
हम्मम.. उम्मीद करते हैं सलमान- अनुष्का की जोड़ी भी लोगों को कुछ हटके लगे। बहरहाल, खास बात यह भी है कि इससे पहले हमने अनुष्का को शाहरूख खान और आमिर खान के साथ ब्लॉकबस्टर देते देखा है। और अब बारी है सलमान खान की ।
यहां जानते हैं अब तक किन एक्ट्रेसस ने तीनों खान के साथ किया है काम-


Click it and Unblock the Notifications














