फिटनेस चैलेंज: अनुष्का ने पूरा किया विराट का चैलेंज, पीएम मोदी ने कहा जल्दी मेरा आएगा वीडियो
हाल ही में एक बेहतरीन अभियान शुरु किया गया था जिसका नाम है हम फिट तो इंडिया फिट। इसके लिए यूनियन मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने क्रिकेटर विराट कोहली, ऋतिक रोशन और सायना नेहवाल को चुना था और एक वीडियो बनाकर शेयर करने लिए चैलेंज किया था। बता दें कि विराट कोहली ने इस चैलेंज तो एक्सेप्ट करते हुए एक वीडियो जिम एक्सरसाइज करते हुए पोस्ट किया था।
इसके बाद विराट कोहली ने इस चैलेंज को पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था। बता दें कि इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया मे पोस्ट किया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस वीडियो में अनुष्का शर्मा एक्सरसाइज करती हुए नजर आ रही है। वहीं बात करें नरेंद्र मोदी की तो उन्होने अभी वीडियो तो नहीं पोस्ट किया है पर विराट के इस चैंलेंज को स्वीकार जरूर लिया है।
उनका कहना है कि वो चैंलेंज स्वीकार करते है और वो जल्दी ही एक वीडियो फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करते हुए पोस्ट करेंगें।
बता दें कि विराट कोहली ने जिम में इस विडियो को पोस्ट करने से पहले कहा कि सर मैने आपका ये चैलेंज एक्सेप्ट किया है और अब मैं ये चैलेंज अनुष्का शर्मा को और माननीय प्रधानमंत्री को देना चाहता हू्ं।
बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौर के द्वारा शुरु किया गया ये चैंलेंज जिसका नाम हम फिट तो इंडिया फिट है। इसका सीधा मतलब है कि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखिए और फिटनेस बनाए रखिए।
अगर सभी लोग इसपर अमल करने लगेंगें तो इंडिया अपने आप ही फिटनेस में आगे हो जाएगा। बता दें कि इस चैलेंज के बाद लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड है और फिटनेस पर ध्यान देने की कोशिश तो शुरु ही कर चुके है।
इसके अलावा जब अनुष्का ने विराट का ये चैलेंज एक्सेप्ट किया फिर उन्होने अपने साथी कलाकार जो फिल्म सुई धागा में आने वाले है सुपरस्टार वरुण धवन को और स्क्वैस खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को दिया है।
लोगों को तो इस बात का इंतजार है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चैलेंज को किस तरह से पूरा करते है।


Click it and Unblock the Notifications
