अनुष्का के साथ नहीं मिले नैनाः सुरेश रैना

उन्होंने साफ कहा है कि वह कभी भी किसी भी एक्ट्रेस को अपनी दुल्हन नहीं बनाएंगे। रैना का कहना है कि वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां संस्कार और रीति-रिवाजों का अपना महत्व है। ऐसे में वह ऐसी लड़की से ही शादी करेंगे जो इसका महत्व समझती हो और उनके परिवार के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए तैयार हो।
शादी की तारीख पूछे जाने पर रैना ने कहा कि वह आने वाले एक-दो साल में शादी करने की योजना बना रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज फिलहाल आइपीएल मैचों में काफी व्यस्त हैं, साथ ही साथ अपने होटल स्टाफ से तमिल बोलना भी सीख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications