..................... anushka sharma suffering from bulging disk actress in severe physical pain - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा हुई इस इस गंभीर बीमारी की शिकार, सुई धागा के कारण नहीं करा रही है इलाज

By Salman

बॉलीवुड में शायद इस समय बीमारियों का दौर चल रहा है तभी एक बाद एक कलाकार इसकी चपेट में जा रहा है..सोनाली बेंद्रे, इरफान खान के बाद एक और कलाकार के गंभीर बीमारी से जूझने की बात सामने आई है। हम बात कर रहे सुई धागा की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जो कि इस समय एक गंभीर बीमारी का नाम बलगिंग डिस्क है। इस बीमारी के कारण शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और शरीर असहनीय दर्द का शिकार हो जाता है। इस दौरान भी अनुष्का बिना जाहिर किए अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा को लगातार प्रमोट कर रही है और कई हिस्सों में जा रही है।

अनुष्का का मानना है कि उनकी बीमारी के कारण उनकी फिल्म की प्रमोशन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि उनका मानना है कि वो आराम करेंगी तो उनकी फिल्म पर बुरा असर पड़ सकता है और इस कारण वो ऐसा रिस्क नहीं ले सकती है।

anushka sharma, varun dhawan, sui dhaaga, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सुई धागा

बता दें कि उनको इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए करीब एक या दो सप्ताह का समय लग सकता है। डॉक्टर्स की माने तो उनको बेड रेस्ट की सलाह दी गई जो कि वो फिल्म के प्रमोशन के चलते फॉलो नहीं कर पा रही है।

बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आ रहे है और अनुष्का इस फिल्म में काफी सिंपल किरदार में है। बहुत कम कलाकार ही होते हैं जो बिना किसी ग्लैमर वाले किरदार करना पसंद करते हैं।

फिल्म को रिलीज होने में अब लगभग एक महीने का समय रह गया है। फिलहाल फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है और देखना ये है कि फिल्म कितना अच्छा बिजनेस करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X