अनुष्का की Nepotism पर सीधी बात..कंगना पसंद आए ना आए आपको जरुर आएगा
अनुष्का शर्मा ने Nepotism पर अपना बयान दिया हैं।जानिए क्या कहा कंगना रनौत ने।
अनुष्का शर्मा जब भी बात करती बिल्कुल सीधी बात करती हैं जिससे हर को ताल्लुक रखता है। अनुष्का शर्मा की फिल्म फिलौड़ी आने वाली है और हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल में कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को मूवी माफिया और नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) को बढ़ावा देने वाला बताया था।
[संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म के हीरो फाइनल..और ये रणवीर सिंह नहीं!]
इसके बाद इस एक शब्द Nepotism पर पूरे बॉलीवुड में महाभारत छिड़ गई। हर स्टार से उनका भाई भतीजाबाद पर बयान मांगा जाता है और यहीं अनुष्का शर्मा के साथ हुआ। उन्होंने बहुत ही साफ शब्दों में अपनी बात रख दी।

उन्होंने कहा कि "जिस प्रोडक्शन हाउस ने मुझे लांच किया था, उनके बारे में कैसे बोल सकती हूं, जबकि उन्होंने मेरे जैसे बाहरी को चांस दिया था।" अनुष्का ने आगे कहा कि यशराज फ़िल्म्स आसानी से किसी स्टार किड को चांस दे सकते थे, लेकिन उन्होंने बाहरी लोगों को भी मौके दिए हैं।" हम, रणवीर सिंह या परिणीति चोपड़ा सभी बाहरी ही हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भतीजावाद का सामना करना पड़ा है। हर किसी का अपना एक्सपीरियेंस होता है लेकिन "मैं आदित्य चोपड़ा के बारे में कभी ऐसा नहीं कहूंगी।" अनुष्का शर्मा ने साथ ही ये भी कहा कि अगर आप अच्छा काम करते हैं तो लोग आपके साथ काम करना चाहेंगे । सबके लिए बिजनस पहले आता है और बिजनस से जुड़े निर्णय लिए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications