सुलतान SELFIE: अनुष्का शर्मा ने शुरू की फिल्म की शूटिंग....रफ और टफ
[बॉलीवुड समाचार] सुलतान सलमान खान की बेगम अनुष्का शर्मा ने सुलतान की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट पर टाइट सिक्योरिटी कर दी गई है। जिससे कि किसी को भी अनुष्का शर्मा की झलक ना मिल पाए।
अनुष्का ने काफी दिन पहले से ही सुलतान की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और अब उन्हें सेट पर देखा गया फिल्म के लिए अपना पार्ट शूट करते हुए। हालांकि अनुष्का का लुक किसी को देखने की इजाज़त नहीं थी लेकिन फिर भी कुछ तस्वीरें बाहर आ गई हैं।
[CONFIRM: रईस या सुलतान....एक ही देखेगी ईद का चांद!]
अनुष्का सेट पर अपनी सेल्फी ले रही थीं और किसी ने ये तस्वीरें खींचकर डाल दी। औऱ हमें यकीन है कि थोड़ी ही देर में ये तस्वीरें वायरल भी हो जाएंगी क्योंकि आखिरकार सुलतान का इंतज़ार तो 11 मुल्कों के फैन्स भी कर रहे हैं।
फिल्म के लिए सलमान खान और अनुष्का शर्मा एक साथ अगले हफ्ते से शूट करना शुरू कर देंगे। फिलहाल अनुष्का अपने सीन पूरे कर रही हैं और इसके बाद बिग बॉस फिनाले के बाद सलमान खान उन्हें जॉइन करेंगे।
[शाहरूख की फैन के साथ कदम मिलाएंगे सुलतान सलमान!]
जानिए सुलतान की पूरी कास्ट एंड क्रू -


Click it and Unblock the Notifications


