..................... Anushka Sharma starrer Pari teaser out - Hindi Filmibeat

परी का टीजर OUT..अनुष्का शर्मा के भूतिया अवतार से डर जाएंगे आप

By Shweta K

Recommended Video

Pari Teaser | Pari Teaser Reaction: Anushka Sharma | Parambrata Chatterjee | FilmiBeat

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का आज दूसरा टीजर रिलीज किया गया है और इसे देखकर आप भी डर जाएंगे। अनुष्का शर्मा पहली बार कोई हॉरर फिल्म कर रही हैं और दर्शकों फिल्म के पोस्टर और टीजर पहले से ही काफी पसंद आ रहे हैं।

इस टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कल अनुष्का शर्मा ने एक पोस्टर भी शेयर किया था जिसमें उनके साथ परमब्रत भी नजर आ रहे थे। बहरहाल, आप यहां देखिए फिल्म का टीजर।

अनुष्का शर्मा की परी 2 मार्च को सिनेमाघरों में होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह भी है। फिल्म को हॉरर फिल्म भी कहा जा रहा है लेकिन फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ अभी बताया नहीं गया है।इसके पहले भी परी का टीजर रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था और अब ये नया 'टीजर फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगाने के लिए काफी है।

इसमें कोई शक नहीं है कि लंबे समय बाद बॉलीवुड में एक ऐसी हॉरर फिल्म आ रही है।खासकर लंबे अरसे से किसी बड़े सुपरस्टार ने हॉरर फिल्म नहीं की थी। अनुष्का टीजर में कहीं डरावनी लग रही हैं तो कहीं मासूम। अब फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि असल में फिल्म कैसी है।

अनुष्का शर्मा फिलहाल जोर शोर से परी का प्रमोशन कर रही हैं। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ सुई धागा की तैयारियों में भी जुट गई हैं और शाहरुख खान , कैटरीना कैफ के साथ जीरो की शूटिंग कर रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने शाहरुख और कैटरीना के साथ तस्वीर भी शेयर की थी।

जीरो में अनुष्का शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ एक बार फिर नजर आएंगी और दर्शक इस तिकड़ी को एक साथ फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म क्रिसमस 2018 में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर शाहरुख खान पहले ही रिलीज कर चुके हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X