अनुष्का शर्मा ने दिखा दिया किस हद तक डरावनी होगी ये परी, देखिए आप भी

By Shweta

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज होने से पहले से ही सुर्खियों में है। फिल्म लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है । अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म परी का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को देखकर फिल्म का इंतजार करना आपके लिए भी काफी मुश्किल होगा। पोस्टर में अनुष्का शर्मा बेहद डरावने अंदाज में नजर आ रही हैं।

खून से लथपथ अनुष्का का चेहरा ये बताने के लिए काफी है कि वो फिल्म में किस हद तक खतरनाक लग सकती हैं।अनुष्का शर्मा फिल्म के ट्रेलर से लेकर हर टीजर में शानदार लग रही हैं और यही कारण है कि हर किसी को फिल्म में दिलचस्पी आ रही है। आप भी देखिए फिल्म का नया पोस्टर।

anushka-sharma-starrer-pari-new-poster-out-and-its-scary

इसके पहले भी परी का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था और अब ये नया पोस्टर आपकी एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है। लोगों को अनुष्का स्टारर इस फिल्म का पोस्टर भी काफी पसंद आ रहा है।

इसमें कोई शक नहीं है कि लंबे समय बाद बॉलीवुड में एक ऐसी हॉरर फिल्म आ रही है।हम ये भी कह सकते हैं कि लंबे समय बाद कोई बड़ा स्टार हॉरर फिल्म में नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की पिछली दो फिल्में- एनएच 10 और फिल्लौरी को दर्शकों ने सराहा है।

लिहाजा, कहीं ना कहीं इस फिल्म से भी उम्मीद बंधती नजर आती है।अनुष्का शर्मा इन दिनों परी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।इसके अलावा अनुष्का शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं।

जीरो में अनुष्का शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ एक बार फिर नजर आएंगी और दर्शक इस तिकड़ी को एक साथ फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म क्रिसमस 2018 में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर शाहरुख खान पहले ही रिलीज कर चुके हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X