अनुष्का शर्मा को देखकर आप वेलेंटाइन डे क्या सब भूल जाएंगे, खुद ही देख लीजिए

By Shweta

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज होने से पहले से ही सुर्खियों में है। फिल्म लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है । अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म परी का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को देखकर फिल्म का इंतजार करना आपके लिए भी काफी मुश्किल होगा। पोस्टर में अनुष्का शर्मा के साथ कुछ और भी भूत नजर आ रहे हैं और ये वाकई मजेदार है।

अनुष्का शर्मा की परी 2 मार्च को सिनेमाघरों में होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह भी है। फिल्म को हॉरर फिल्म भी कहा जा रहा है लेकिन फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ अभी बताया नहीं गया है। आप भी देखिए अनुष्का शर्मा की इस फिल्म का नया पोस्टर।

anushka-sharma-starrer-pari-latest-poster-is-scary-have-a-look

इसके पहले भी परी का टीजर रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था और अब ये नया पोस्टर फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगाने के लिए काफी है। लोगों को अनुष्का स्टारर इस फिल्म का पोस्टर भी काफी पसंद आ रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि लंबे समय बाद बॉलीवुड में एक ऐसी हॉरर फिल्म आ रही है।हम ये भी कह सकते हैं कि लंबे समय बाद कोई बड़ा स्टार हॉरर फिल्म में नजर आ रहा है।

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की पिछली दो फिल्में- एनएच 10 और फिल्लौरी सफल रही हैं। लिहाजा, कहीं ना कहीं इस फिल्म से भी उम्मीद बंधती नजर आती है।अनुष्का शर्मा इन दिनों परी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।इसके अलावा अनुष्का शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं।

जीरो में अनुष्का शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ एक बार फिर नजर आएंगी और दर्शक इस तिकड़ी को एक साथ फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म क्रिसमस 2018 में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर शाहरुख खान पहले ही रिलीज कर चुके हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

लेकिन फिलहाल अनुष्का शर्मा के फैन्स और सिने प्रेमियों को परी का बेसब्री से इंतजार है।देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के ट्विस्ट दर्शकों को कितने पसंद आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X