..................... Anushka Sharma starrer NH10's poster and trailer copied from hollywood? - Hindi Filmibeat

Ohh..अनुष्का शर्मा की NH 10 का पोस्टर, ट्रेलर हॉलीवुड से कॉपी!

यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किए गए हैं। बदलापुर से लेकर पीके के पोस्टर पर भी हॉलीवुड से कॉपी करने का छाप लग चुका है। बहरहाल, इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 का। जी हां, लेकिन आपको बता दें, एनएच 10 का एक पोस्टर ही नहीं, बल्कि ट्रेलर भी हॉलीवुड फिल्म से काफी मिलती जुलती है।

anushka sharma

अनुष्का शर्मा और नील भूपलम की फिल्म एनएच10 रिलीज होने को तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और लुक को काफी पसंद भी किया जा रहा है। लिहाजा, एनएच 10 को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता और हाइप बनी हुई है।

नवदीप सिंह के निर्देशन में बनी एनएच 10 एक थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी एक कपल के इर्द गिर्द घूमती है, जो हरियाणा से रोड ट्रिप पर निकलते हैं, लेकिन उनकी जर्नी काफी भयावह बन जाती है। बहरहाल, फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसकी काफी तारीफ की जा रही थी, लेकिन हाल ही में यह सामने आया कि यह हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक विडो' के पोस्टर से काफी मिलती जुलती है। अब यह महज इत्तेफाक है या प्रेरणा या कुछ और, यह तो एनएच 10 निर्माता-निर्देशक ही जानें।

वहीं, इतना ही नहीं, जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसकी काफी तारीफ की जा रही है। अनुष्का की एक्टिंग से लेकर ट्रेलर में दिखाए गए संस्पेंस की। बॉलीवुड में शायद ही ऐसी फिल्म आई हो। लेकिन आपको बता दें, बॉलीवुड तो नहीं, लेकिन हॉलीवुड में जरूर ऐसी कहानी देखी जा चुकी है। जब आप हॉलीवुड फिल्म 'ईडेन लेक' का ट्रेलर देखेंगे तो आपके दिमाग में भी सवाल जरूर कौधेंगा..क्या दोनों फिल्मों में काफी समानता नहीं है।

एनएच 10 के ट्रेलर को आप काफी सराह चुके हैं। अब आप नीचे ईडेन लेक का ट्रेलर देख सकते हैं।

<iframe width="640" height="390" src="https://www.youtube.com/embed/4g1wYEAWOrs" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X