FirstLook - फिल्म का नाम परी..लेकिन अनुष्का को देखकर चौंक जाएंगे आप
अनुष्का शर्मा स्टारर परी का पहला लुक रिलीज किया गया है जो शानदार है।
अनुष्का शर्मा के पास इन दिनों दो बड़ी फिल्में हैं। एक तो इम्तियाज अली की शाहरुख खान के साथ जब हैरी मेट सेजल और दूसरी शाहरुख खान, कैटरीना कैफ के साथ आनंद एल राय द ड्वार्फ। इसके अलावा अनुष्का शर्मा अपने होम प्रोडक्शन की फिल्में भी करती रहती हैं जो छोटी बजट की लेकिन अच्छी होती है।
अनुष्का शर्मा के प्रोड्क्शन हाउस की अगली फिल्म भी फाइनल हो गई है। फिल्म का नाम परी होगा और इस फिल्म का पहला लुक भी अनुष्का शर्मा ने खुद शेयर किया है जो वाकई चौंकाने वाला है। अनुष्का शर्मा का अलग अवतार आप भी देखते रह जाएंगे।

हालांकि अनुष्का शर्मा ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन फर्स्ट लुक देखकर ये कहा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा एक बार सीरियस फिल्म में दमदार किरदार निभाते नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा के प्रोड्क्शन हाउस की पिछली फिल्म फिलौरी थी जिसे लोगों ने पसंद किया था। इसमें अनुष्का शर्मा एक फ्रेंडली भूत की भूमिका में नजर आई थी।
फिलहाल फैन्स को अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म जब हैरी मेट सेजल का इंतजार है। फिल्म में अनुष्का शर्मा शाहरुख खान सालों बाद एक साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











