Pic Of The Day: सेट पर वापस लौटीं अनुष्का शर्मा, नए लुक में दिखीं ताज़गी से भरपूर
अनुष्का शर्मा काफी समय से परदे से दूर थीं और अगर फैन्स उनके बारे में कोई अपडेट देख पा रहे थे तो सिर्फ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर। लेकिन अब अनुष्का शर्मा सेट पर वापसी कर चुकी हैं। प्रेगनेंसी के बाद अनुष्का शर्मा एकदम फिट नज़र आ रही हैं और उनका नया लुक भी फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आ रहा है।
Recommended Video
अनुष्का शर्मा फिल्मसिटी में एक एड शूट के दौरान, सेट पर देखी गईं। कैमरा देख अनुष्का शर्मा, तस्वीरें खिंचवाने के लिए रूकीं भी और उन्होंने मीडिया से बात भी की। हालांकि, अभी तक अनुष्का शर्मा ने कोई नया प्रोजेक्ट साईन नहीं किया है।

गौरतलब है कि वामिका के जन्म के पहले से ही अनुष्का शर्मा ब्रेक पर थीं। उन्होंने वामिका के जन्म के बाद भी तुरंत काम पर ना लौटने का फैसला किया था। अनुष्का, विराट कोहली के साथ उनके इंटरनेशनल टूर पर दिखाई दीं तो वहीं विराट और उनके दोस्तों के साथ छोटी सी हॉलीडे ट्रिप पर भी दिखाई दीं।
अनुष्का शर्मा हाल ही में विराट कोहली और वामिका के साथ मुंबई लौटी हैं। इसके पहले वो दुबई में अपना समय बिता रही थीं। मुंबई लौटते ही अनुष्का शर्मा लगभग डेढ़ साल बाद काम पर लौट चुकी हैं।

प्रोड्यूसर के तौर पर धमाकेदार वापसी
वामिका की देखभाल में व्यस्त अनुष्का शर्मा परदे पर कब वापसी करेंगी ये तो नहीं पता। लेकिन अनुष्का शर्मा बतौर प्रोड्यूसर वापसी कर चुकी हैं और फटाफट अपनी कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स के लिए प्रोजेक्ट फाईनल कर रही हैं।अनुष्का शर्मा का प्रोडक्शन हाउस कई फिल्में फाईनल कर चुका है। इनमें बुलबुल की टीम के साथ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर शामिल है जिससे इरफान के बेटे बाबिल अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्सआदित्य रॉय कपूर के साथ एक एक्शन फिल्म बनाने वाली हैं वहीं दूसरी तरफ, साक्षी तंवर के साथ एक 47 साल की सशक्त महिला की कहानी बताने वाली हैं। इसके अलावा नवदीप सिंह, सनी कौशल के साथ कनेडा नाम की फिल्म बना रहे हैं जिसे अनुष्का शर्मा की कंपनी प्रोड्यूस करेगी।

परदे पर आखिरी बार इरफान की फिल्म में दिखीं
दिलचस्प है कि अनुष्का शर्मा बड़े परदे पर आखिरी बार, फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम के प्रमोशनल गाने कुड़ी नू नचने दे के लिए थिरकती दिखीं थी। इस गाने में बॉलीवुड की कई हीरोइनों ने हिस्सा लिया था और सबने इरफान के लिए ये फिल्म प्रमोट की थी। हालांकि अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लनी स्लेट फिल्म्स लगातार काम कर रही है और प्रोड्यूसर के तौर पर अनुष्का ने बेहतरीन काम किया है। उनकी वेब सीरीज़ पाताल लोक को बेहद पसंद किया।

शादी के बाद आखिरी फिल्म
शादी के बाद अनुष्का शर्मा पहली और आखिरी बार दिखीं, शाहरूख खान स्टारर फिल्म ज़ीरो में जो दिसंबर 2018 में रिलीज़ हुई। इसके बाद से अनुष्का शर्मा परदे से गायब हैं। उन्होंने शादी के बाद ब्रेक लिया और इस बीच फैमिली प्लानिंग करते हुए उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को पूरी तरह इंजॉय किया। इसके बाद से दर्शक उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत, शाहरूख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ की थी। नवंबर 2020 में अनुष्का को बॉलीवुड में कदम रखे 12 साल पूरे हो चुके हैं।

अफवाहों का बाज़ार
अफवाहें थीं कि अनुष्का शर्मा को कई फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया। इनमें ओम राउत की प्रभास और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरूष भी शामिल थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा को सीता के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। माना जा रहा था कि फिल्म की टीम अनुष्का के हिसाब से पूरा शेड्यूल बनाने को तैयार थी लेकिन अनुष्का इतनी जल्दी सेट पर नहीं लौटना चाहती थीं। खबर थी कि फराह खान और रोहित शेट्टी की सत्ते पे सत्ता रीमेक के लिए अनुष्का शर्मा और ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था। वहीं उनका नाम रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 5 से भी जोड़ा गया।

केवल झूलन गोस्वामी बायोपिक पर काम
इस समय अनुष्का शर्मा, वामिका का ख्याल रखने के अलावा केवल एक ही फिल्म पर काम रही हैं - झूलन गोस्वामी बायोपिक। अपने ब्रेक से पहले ही अनुष्का क्रिकेट के मैदान में झूलन गोस्वामी के साथ इंडिया की जर्सी में दिखाई दी थीं। इसके बाद कयास लगाए गए कि अनुष्का ने झूलन गोस्वामी बायोपिक के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अनुष्का जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग करना शुरू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications