दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच स्पॉट हुई अनुष्का शर्मा ने किया ये इशारा, हर किसी की नजर सिर्फ बेबी बंप पर!

Anushka Sharma Latest Spotted Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी के चर्चों से मीडिया गुलजार दिखाई दे रहा है। जहां हर किसी को अब सिर्फ इंतजार है कि विराट अनुष्का इस न्यूज़ को कंफर्म करें तो वहीं एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया और उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है।
अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान ये हसीना अपनी गाड़ी में बैठी हुई थी और हाथ से पैपराजी को वो जो इशारा करती दिखाई दी उसे आप सामने आए वीडिो में देख सकते हैं। इसके साथ ही इस दौरान हर किसी की नजर सिर्फ और सिर्फ अनुष्का शर्मा के बेबी बंप को खोजती दिखाई दे रही थीं।
हालांकि इस दौरान अनुष्का शर्मा बहुत जल्दी बाजी में दिखाई दीं और वो आनन फानन में रवाना हो गईं। दावा यहां तक किया जा रहा है कि उनकी दूसरी तिमाही भी चालू है। हालांकि ये खबर कितनी सच है इसको लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया जा रहा है। जाहिर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने अपने काम को लेकर बिजी हैं।
अगर ये खबर सच होती है तो फिर से अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री से दूर हो जाएंगी और ये बात उनके फैंस को बिल्कुल रास नहीं आने वाली है। फिलहाल लोगों को इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। कहा जा रहा है कि विराट कोहली जल्दी ही ऐलान करेंगे। दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी की थी।
ये एक ऐसी शादी थी जिसमें सिर्फ परिवारवाले और दोस्त पहुंचे थे। वर्कफ्रंट पर अनुष्का शर्मा इस वक्त चकदा एक्सप्रेस को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में शानदार महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुईं नजर आने वाली हैं।
विराट कोहली की बात करें तो वो आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्वकप के लिए तैयारी कर रहे हैं जो कि इस बार भारत में होने वाला है। विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनकी सबसे बड़ी फैन फॉलोविंग है।


Click it and Unblock the Notifications