विराट और अनुष्का: खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हमदोनों!
कभी हॉलीडे मनाते हुए, तो कभी क्रिकेट के मैदान पर, कभी कैमरे के आगे तो कभी पीछे, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिश्ता हमेशा ही सूर्खियों में रहता है। कुछ दिनों पहले ही विराट ने अपने रिलेशन पर चुप्पी तोड़ी थी और अब अनुष्का ने अपनी बात सामने रखी है।

विराट कोहली के साथ अपने अफेयर की बात पर अनुष्का ने कहा कि, 'उनके बीच क्या रिश्ता है यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इस बारे में वह सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं कहना चाहतीं।' उन्होंने कहा, 'हम दोनों में से कोई भी कुछ नहीं छिपा रहा। हम अपनी जिंदगी बड़े ही सामान्य रूप से जी रहे हैं।'
साथ ही हजार तरह की अफवाहों पर अनुष्का ने कहा, 'हम अपने रिलेशन को मनोरंजन की खबर का विषय नहीं बना सकते। अगर आप लोग हमें एक साथ देख लेते हैं तो हम कुछ छिपाएंगे नहीं, लेकिन हम इस पर बात भी नहीं करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि अपनी निजी जिंदगी की बातें वह केवल अपने दोस्तों के साथ बांटेगी, न कि पूरी दुनिया के साथ।
बहरहाल अनुष्का, कम से कम आपने इस मामले में अपनी चुप्पी तो तोड़ी। फिलहाल, वे अपनी नई फिल्म 'पीके' के प्रचार में व्यस्त हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' में अनुष्का के साथ आमिर खान, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











