#Cheap: 100 कौड़ी की सुलतान हैं....300 करोड़ बॉक्स ऑफिस लेकिन बात...दो कौड़ी की!
Recommended Video

बॉलीवुड में कैट फाइट बहुत आम बात है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जिनसे समझदारी की उम्मीद की जाती है। उन समझदार लोगों में हमारे लिए अनुष्का शर्मा आज तक गलती से शामिल थीं। लेकिन अब उन्होंने बात ही ऐसी कर दी कि आपका दिल भी उतर आएगा।
दरअसल, एक इवेंट में अनुष्का से बस इतना पूछा गया कि आपको पद्मावती का पोस्टर कैसा लगा? हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

अब अनुष्का शर्मा को केवल एक शब्द में जवाब देना था कि उन्हें पोस्टर अच्छा लगा या नहीं। लेकिन अनुष्का का जवाब अजीब था। उनका कहना था कि कभी कभी कितना अच्छा होता है जब फोन में नेटवर्क ना हो और आप दुनिया से कटे रहें।
मेरे साथ भी यही अच्छी बात हुई है कि मेरे फोन में नेटवर्क नहीं है जहां मैं शूटिंग कर रही हूं। इसलिए मुझे नहीं पता कि दुनिया में क्या हो रहा है। गुड लक कहिए या बैड लक लेकिन जिस बारे में आप बात कर रहे हैं उस बारे में मुझे कुछ नहीं पता।
ये सब ओवरएक्टिंग अनुष्का ने तब की जब उसी इंटरव्यू के दिन सुबह, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली थी। वाकई सुलतान के बाद जब आप ऐ दिल है मुश्किल और जब हैरी मेट सेजल करने लग जाएं तो दिमाग शायद घूम ही जाता है।
बहरहाल ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने कुछ एकदम तीखा बोला हो। खासतौर से दीपिका पादुकोण के खिलाफ!


Click it and Unblock the Notifications
