इस कंपनी पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, लताड़ लगाते हुए कहा- 'मैं आपकी ब्रांड एंबेसडर नहीं...फोटो हटाइए'

अनुष्का शर्मा अक्सर अपने शांत व्यवहार के लिए जानी जाती हैं लेकिन, इस बार अनुष्का शर्मा गुस्से की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। इसकी वजह अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट है जिस पर उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे हर किसी का ध्यान अभिनेत्री पर चला गया है। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने एक कंपनी को उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई है।
अनुष्का शर्मा ने प्यूमा कंपनी द्वारा अपनी तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए प्यूमा कंपनी को जमकर लताड़ा है। साथ ही उन्होंने प्यूमा को सख्त हिदायत भी दे डाली है कि वो उनकी तस्वीर को हटा ले।
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है- 'अरे, प्यूमा इंडिया? मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि प्रचार के लिए मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल करने से पहले आपको मेरी अनुमति लेनी होगी, क्योंकि मैं आपकी एंबेसडर नहीं हूं...कृपया इसे हटा लें।'
अनुष्का शर्मा इससे पहले भी क्रिकेटर और पति विराट कोहली के होटल के प्राइवेट रूम का वीडियो लीक किए जाने पर जमकर फटकार लगाई थी। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। हालांकि, यह आने वाला समय में पता चलेगा कि वाकई यह अनुष्का का गुस्सा है या यह कोई प्रमोशनल रणनीति का हिस्सा है।
वहीं, फिल्मों की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में 'जीरो' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट शाहरुख खान थे। लगभग 4 सालों के बाद अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में वो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
